वाराणसी : स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के नए पदाधिकारियों का मनोनयन, घनश्याम सेठ बने अध्यक्ष
वाराणसी। वर्ष 1954 में स्थापित काशी की अति प्राचीन सामाजिक संस्था स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की साधारण सभा रविवार को रविन्द्रपुरी स्थित संरक्षक रवि सर्राफ के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में मनोनयन समिति द्वारा सत्र 2026–2027 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित
साधारण सभा में सर्वसम्मति से घनश्याम सेठ बच्चा को अध्यक्ष, राजू वर्मा को महामंत्री तथा विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगा। सभा के दौरान संस्था के भावी कार्यक्रमों और समाजहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।
वरिष्ठ सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति
मनोनयन प्रक्रिया के दौरान गंगाराम, विनोद कुमार सेठ, श्यामसुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ, कैलाश सिंह विकास, मुरली मनोहर सिंह, किशोर सेठ, कमल कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, विष्णु सेठ, सत्य प्रकाश सेठ, श्याम कुमार सर्राफ और अनिल सेठ सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा जताई।
सभा के अंत में आयोजकों ने कहा कि स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्व की भांति सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

