वाराणसी : तकनीकी खराबी के चलते आधे रास्ते से दिल्ली लौट गया विमान, मुंबई की फ्लाइट चार घंटे लेट
Mar 22, 2025, 10:33 IST

WhatsApp Channel
Join Now
वाराणसी। तकनीकी खराबी के चलते वाराणसी आ रहा स्पाइस जेट का विमान आधे रास्ते से वापस दिल्ली लौट गया। विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। वहीं मुंबई से वाराणसी आ रही फ्लाइट भी चार घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
दिल्ली से वाणसी आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 7.55 बजे दिल्ली से वाराणसी के उड़ी। रात 9.30 बजे वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंचने पर पायलट को विमान में कुछ तकनीकी खराबी समझ में आई। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। लगभग एक घंटे बाद विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।
मुंबई से आने वाली फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय 10.20 बजे से साढ़े चार घंटे की देरी से आई। इससे यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी।