वाराणसी : ट्रक ने कार में मारी टक्कर, पांच घायल, तीन की हालत गंभीर 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के बिहड़ा गांव स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के सामने नेशनल हाईवे पर बुधवार को ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

आगरा जिले के बरैव गांव निवासी दीपक, पिंकल, सुनील, दिनेश समेत पांच लोग शादी समारोह में शामिल होने वाराणसी आए थे। बुधवार को पांचों कार से वापस जा रहे थे। उसी दौरान हाईवे पर ट्रक ने कार में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। 

हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकलवाया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हाइवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

Share this story