वाराणसी : स्थानांतरण के बाद दरोगाओं को दी गई विदाई, कार्यकाल को सराहा 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से गोमती जोन में 14 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इसके तहत लंका थाना क्षेत्र की बीएचयू चौकी के प्रभारी सौरभ तिवारी को जक्खिनी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संकट मोचन चौकी प्रभारी अभय नारायण को रेवड़ी तालाब चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों दरोगाओं को विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की।

विदाई समारोह में इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने पुलिसकर्मियों को नैतिकता, अनुशासन और जनसेवा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करना भी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को जनता के साथ सौम्य, सरल और निर्मल व्यवहार रखना चाहिए। लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करना चाहिए।

123

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का आचरण ही आम जनता के बीच विभाग की छवि बनाता है। इसलिए वर्दी की गरिमा बनाए रखते हुए हर किसी के साथ शालीनता और जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने सौरभ तिवारी और अभय नारायण को फूल-मालाओं से सम्मानित किया। दोनों दरोगाओं ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए अधिकारियों, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। 

उन्होंने नई जिम्मेदारी पर भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान थाने के उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। भावुक माहौल में समारोह संपन्न हुआ।

BK Pathak
BK Pathak

21880 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story