वाराणसी : नकली बीज कंपनियों पर ठगी का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहे प्रगतिशील किसान श्रीप्रकाश रघुवंशी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जीरो बजट प्राकृतिक खेती, जैविक खाद और देशी बीजों के संरक्षण के लिए किसानों को जागरूक करने वाले प्रगतिशील किसान श्रीप्रकाश रघुवंशी अब अपने साथ कथित तौर पर हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि उनके शोध और चयन से तैयार गेहूं के बीजों की प्रजातियों को कुछ फर्जी कंपनियां अपने नाम से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में किसानों को महंगे दामों पर बेच रही हैं। इससे किसानों के साथ ठगी हो रही है और उनके वर्षों के शोध एवं मेहनत का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।

श्रीप्रकाश रघुवंशी ने इस मामले में जिला कृषि अधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर संबंधित कंपनियों के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही देशभर के किसान संगठनों से इस मामले में सहयोग करने की अपील की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नकली कंपनियों के जरिए बीजों का कारोबार करने वाले लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। गेहूं की बोआई के सीजन में किसान बेहतर उत्पादन की उम्मीद में अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का चयन करते हैं, लेकिन नकली बीज और फर्जी कंपनियों के कारण उनकी मेहनत और पूंजी दोनों दांव पर लग जाती हैं। श्रीप्रकाश ने आशंका जताई कि बीज माफिया उनके खिलाफ किसी गंभीर साजिश को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी हत्या तक कराई जा सकती है।

श्रीप्रकाश रघुवंशी को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, रामनाथ कोविंद और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वह लंबे समय से किसानों को जीरो बजट खेती, जैविक खाद और मंदिरों से निकलने वाले फूलों से खाद बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। गेहूं, धान, अरहर और मूंग की देशी प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी काम कर रहे हैं। उनकी छह फीट लंबी लौकी भी काफी चर्चा में रही है।

BK Pathak
BK Pathak

21790 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story