वाराणसी : डीएम ने रोपवे परियोजना का किया निरीक्षण, जल्द काम पूरा कराने का दिया निर्देश 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को रामनगर स्थित वृद्धाश्रम और रोपवे परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण के बाबत जानकारी ली। वृद्धाश्रम में खिड़की के फ्रेम की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। उन्होंने लोहे का फ्रेम लगाने का निर्देश दिया। 

vns

डीएम ने 100 बेड की क्षमता वाले वृद्धा आश्रम रामनगर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि  गुणवत्तापूर्ण को ध्यान में रखकर कार्य किया जाए है। खिड़की के फ्रेम के गुणवत्ता को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त की और उन्हें कार्यदाई संस्था को लोहे के फ्रेम लगाने का निर्देश दिए।

vns

जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धा आश्रम एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे एक जीवंत, पारिवारिक वातारण बना रहेगा। इसके बाद डीएम ने काशी विद्यापीठ में रोप-वे परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से निर्माण कार्य के बाबत जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना को ससमय पूर्ण कराएं।

Share this story