वाराणसी : डीएम ने सेवानिवृत्त हुए गनर को किया सम्मानित, सेवाकाल को सराहा 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिलाधिकारी के गनर रहे सब इंस्पेक्टर श्रीकांत यादव शुक्रवार को अधिवर्षता आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कैम्प कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी और स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम, छाता, रामचरितमानस की प्रति एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने श्रीकांत यादव के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन महत्वपूर्ण होता है और श्रीकांत यादव ने अपने कार्यकाल में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाया।

123

समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सहकर्मियों ने माल्यार्पण कर उनके प्रति स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान पीए राकेश कुमार, विनय कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, जितेंद्र चौबे, शैलेंद्र, रामयाद, भाईराम, कांता, दीपेंद्र, सुधीर, रोहित, विपिन, मोहित, दीपक, दीपचंद, कपिल, विजय, पंकज, संदीप, श्रवण, गोलू सहित कैम्प कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this story