वाराणसी : दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिला सहारा, विधायक ने बांटे सहायक उपकरण, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और अन्य उपकरण पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सोनपुरवां (अनेई) में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 200 चयनित लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट और कान की मशीन सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल और विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, वाराणसी, चंद्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय एवं मानसिक मंदित आश्रय गृह तथा सह प्रशिक्षण केंद्र हरसोस और मालती एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट लोहराडीह कपसेठी के संयुक्त तत्वावधान में एलिम्को (भारत सरकार) के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सहायक उपकरण मिलने से उनके दैनिक जीवन की कठिनाइयां कम होंगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

123

विशिष्ट अतिथि अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर खुशीपुर वाराणसी के प्रभारी समन्वयक रमेश सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से चिह्नित लाभार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे शिविर दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और बुजुर्गों को सहारा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लाभार्थियों को उपकरणों के उचित उपयोग की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम आयोजक ग्राम प्रधान अनिल पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंध निदेशक अरविंद पटेल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान अनिल कुमार पटेल ने किया। इस दौरान एलिम्को के पीएओ अवनीश सिंह, मोहित सिंह, डॉ. विनय कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21577 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story