वाराणसी : जर्जर बिजली के खंभों ने बढ़ाई हादसे की आशंका, वार्डवासियों ने उपकेंद्र पर दिया धरना, जमकर की नारेबाजी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर स्थित डाफी बाईपास विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को जर्जर विद्युत पोलों को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। हरिजन बस्ती में लंबे समय से खराब पड़े बिजली के खंभों को बदलने की मांग पर सुनवाई नहीं होने से नाराज अमन यादव और लाल बहादुर यादव उपकेंद्र परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।

धरने पर बैठे अमन यादव और लाल बहादुर यादव का आरोप है कि हरिजन बस्ती में कई विद्युत पोल काफी समय से जर्जर और खराब हालत में हैं। इन खंभों की स्थिति को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक पोल बदलने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से बस्ती के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

123

प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) और उपखंड अधिकारी (एसडीओ) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते। अमन यादव ने कहा कि विभाग के अधिकारी अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर मौके पर जाकर समस्या का निरीक्षण तक नहीं करते। लोगों की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी किसी घटना या दुर्घटना के बाद ही सक्रिय होते हैं।

अमन यादव का कहना है कि जर्जर विद्युत पोलों के कारण बस्ती के लोगों के सामने हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। यदि समय रहते खराब खंभों को बदल दिया जाए तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सकता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से लापरवाही बरती जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली के खंभों की खराब स्थिति को लेकर कई बार ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में उपकेंद्र पर धरना देने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था। दोनों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर हरिजन बस्ती के जर्जर पोल बदलवाने की मांग की। साथ ही स्पष्ट किया कि जब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

BK Pathak
BK Pathak

21833 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story