वाराणसी : नवरात्रि में मातृशक्ति का सम्मान, व्रती महिलाओं को कराया गया फलाहार

वाराणसी। शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों से आयोजित होने वाले मातृशक्ति सम्मान एवं फलाहार कार्यक्रम की कड़ी में इस वर्ष भी पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 1000 से अधिक मातृशक्तियों को अंगवस्त्र (चुनरी) ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्हें फलाहार कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, पूर्व विधायक (गुजरात) जगदीश पटेल, विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं निवर्तमान अध्यक्ष विद्यासागर राय ने महापुरुषों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। स्वागत संबोधन में डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि ह देश और उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण काल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण हुए हैं। आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत है और उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के उत्थान के लिए सबसे अधिक योजनाएं लागू की हैं। महिलाओं को 33% आरक्षण देकर उन्हें समाज में सशक्त भूमिका में लाया गया है।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि परिवार, समाज और देश को जोड़ने एवं समृद्ध बनाने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। नवरात्रि का यह आयोजन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' की स्थिति थी। लेकिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब कानून का राज स्थापित हो चुका है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, पूर्व विधायक (गुजरात) जगदीश पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, आलोक श्रीवास्तव, एडवोकेट अशोक जाटव, निर्मला सिंह पटेल, साधना वेदांती, डॉक्टर रचना अग्रवाल, संतोष सोलापुरकर, किशोर सेठ, तारकेश्वर गुप्ता बंटी, बबलू सेठ, राजीव सिंह डब्बू, संदीप चौरसिया, नलिन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, वैभव कपूर, डॉ. वीरेंद्र सिंह, संदीप केसरी सोनू, डॉ. अशोक राय, संदीप चतुर्वेदी, रवि सर्राफ, रवि शंकर सिंह, राजेश सेठ, विनोद गुप्ता, आलोक शुक्ला एवं दक्षिणी विधानसभा के पार्षदगण सहित हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जगदीश त्रिपाठी एवं नेहा कक्कड़ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने किया।