वाराणसी में शोक व्यक्त करने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, अशोक पांडेय की माता को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को अस्सी घाट स्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय (अशोक कुमार) के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी स्वर्गीय माता श्याम कुमारी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपमुख्यमंत्री ने श्याम कुमारी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार को धैर्य रखने का संबल दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का साया जीवन में अमूल्य होता है और उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

123

डिप्टी सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ अशोक पांडेय के आवास पर जुट गई। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें अशोक पांडेय के बड़े पुत्र एवं भाजपा कार्यकर्ता अवनीश पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता आदित्य पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री अमित श्रीवास्तव, हर्ष सिंह रघुवंशी, मंडल उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी अनिल तिवारी और रोहित गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण शोकमय बना रहा और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परिवार के प्रति अपनी एकजुटता दिखाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

Share this story