वाराणसी : सड़क हादसे में आरक्षी महेश कुमार की मौत, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now

पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई, शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदना और हर संभव मदद का दिया भरोसा

वाराणसी। सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी महेश कुमार के असामयिक निधन से वाराणसी पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें अंतिम नमन किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दिवंगत आरक्षी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

123

आरक्षी महेश कुमार वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती वाराणसी पुलिस लाइन में थी। सड़क दुर्घटना में उनके असामयिक निधन की सूचना से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया। उनके निधन को पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

123

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दिवंगत आरक्षी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही परिजनों को हर संभव विभागीय सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पुलिस आयुक्त ने दिवंगत आरक्षी के पुलिस विभाग में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि किसी सहकर्मी का इस तरह असमय चले जाना पूरे पुलिस परिवार के लिए अत्यंत दुखद है। पुलिस परिवार इस कठिन समय में दिवंगत आरक्षी के परिजनों के साथ खड़ा है।

123

इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। पुलिस विभाग की ओर से दिवंगत आरक्षी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया गया।

BK Pathak
BK Pathak

22014 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story