वाराणसी : जनगणना के लिए बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली, रंगोली से समझाया सही आंकड़ों का महत्व

WhatsApp Channel Join Now

मच्छोदरी स्मार्ट स्कूल में नगर निगम की पहल, अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लोगों से जनगणना में भागीदारी की अपील की

विकास योजनाओं के निर्माण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जनगणना की भूमिका बताई गई, प्रत्येक नागरिक से सही जानकारी देने का आह्वान

वाराणसी। जनगणना के महत्व और इसके प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए नगर निगम वाराणसी की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मच्छोदरी स्मार्ट स्कूल में जनगणना जागरूकता रैली और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रैली के माध्यम से लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकालकर जनगणना में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता का महत्व बताया। वहीं, रंगोली के माध्यम से जनगणना की उपयोगिता और इसके विभिन्न पहलुओं को आकर्षक एवं रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। रंगों के जरिए विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि देश के विकास और बेहतर भविष्य की योजनाओं के निर्माण में जनगणना के आंकड़े महत्वपूर्ण आधार होते हैं।

123ै

विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण है जनगणना
इस अवसर पर विद्यार्थियों को जनगणना की आवश्यकता और उसके व्यापक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर केंद्र और राज्य सरकारें विकास योजनाओं का खाका तैयार करती हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के निर्माण में भी जनगणना के आंकड़ों की अहम भूमिका होती है।

विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सही और प्रमाणिक आंकड़ों का उपलब्ध होना जरूरी है। इसके लिए जनगणना प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। लोगों को अपनी जानकारी सही तरीके से उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि वास्तविक आंकड़ों के आधार पर विकास की योजनाएं बनाई जा सकें।

जागरुकता अभियान में बच्चों की भागीदारी पर जोर
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा करने के लिए विद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों के माध्यम से परिवारों और समाज के अन्य लोगों तक भी जागरूकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में जोनल अधिकारी पवन गुप्ता, प्रधानाध्यापिका रीता यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21607 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story