वाराणसी : सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर के साथ मनाएं दीपावली, अस्पताल में रोगियों के साथ बांटें खुशियां
वाराणसी। इस दीपावली को यादगार बनाने का आह्वान करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर ने एक विशेष पहल की शुरुआत की है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस बार दीपावली का त्योहार उन लोगों के साथ मनाएं, जो अक्सर समाज की मुख्यधारा से दूर रह जाते हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज और असहाय लोग त्योहार की खुशियां नहीं मना पाते हैं।

अमन कबीर का कहना है कि दीपावली के इस त्योहार पर हमारे द्वारा दिया गया एक दिया, मिठाई, या तेल उन लोगों के जीवन में रोशनी और मिठास भर सकता है, जो खुद को अकेला महसूस करते हैं। उन्होंने शहर के विभिन्न रोड और मंडलीय अस्पतालों में ऐसे मरीजों के साथ दीपावली मनाने का मन बनाया है। समाज के सभी लोगों से भी इसमें शामिल होने की अपील की है।

जो लोग इस दीपावली पर इन असहाय लोगों के साथ दीप जलाने और मिठाई बांटने में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे अमन कबीर से संपर्क कर सकते हैं। उनका संपर्क नंबर 8687553080 है। आइए, इस दीपावली पर किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाएं और उन्हें यह एहसास कराएं कि वे अकेले नहीं हैं।

