वाराणसी : करोड़ों की लागत से बना पशु शवदाह गृह बना भूसा गोदाम, व्यवस्था पर उठे सवाल
May 26, 2026, 08:41 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। चिरईगांव क्षेत्र के जाल्हूपुर में जिला पंचायत द्वारा मृत पशुओं के निस्तारण के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पशु शवदाह गृह का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद भी यह अब तक चालू नहीं हो सका है। हैरानी की बात यह है कि शवदाह गृह में देखरेख करने वाले व्यक्ति द्वारा भूसा भर दिया गया है, जिससे सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत पशुओं के शवों के निस्तारण के लिए बनाए गए इस महत्वपूर्ण केंद्र का उपयोग मूल उद्देश्य के बजाय भूसा रखने के लिए किया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, हालांकि समुचित जवाब नहीं मिला।

