वाराणसी :  भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला, पीएम मोदी की मां के खिलाफ टिप्पणी से आक्रोश 

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के खिलाफ टिप्पणी से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को बीएचयू सिंहद्वार के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। वहीं विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। 

भाजयुमो के महानगर मंत्री विवेक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां के बारे में भरे मंच से अपशब्द बोला गया। इसको लेकर आक्रोश है और विरोध स्वरूप राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। 

vns

उन्होंने कहा कि एक मां का अपमान असहनीय है। भरे मंच से इस तरह की बयानबाजी कांग्रेस और राजद के संस्कारों को प्रदर्शित करता है। पुतला दहन में मोहित गुप्ता, पवन सिंह, शिवम दुबे, मुकेश पटेल, अरविंद सुमन, अमन सिंह, विकास आदि शामिल रहे।

Share this story