वाराणसी : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकली जागरुकता रैली, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित त्रिशक्ति नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में आशापुर-सारनाथ क्षेत्र में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला रहे। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को स्वस्थ दिशा देने के लिए जनजागरूकता अभियान बेहद जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी संदेशों वाली तख्तियां लेकर लोगों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। इस दौरान “नशा नहीं, जीवन चुनें” और “नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि तम्बाकू और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से न केवल स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक जीवन पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है।

इस अवसर पर अजय सिंह, विशाल पांडेय (चुलबुल), मद्यनिषेध अधिकारी राकेश रोशन, पार्षद अभय पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि रजनीश पांडेय, राजीव सिंह, डॉ. जगदीश नारायण, ज्योति सेठ, संतोष जायसवाल, अरुण सिंह, धीरज पांडेय, संजय राय, दीपक सिंह, आलोक यादव, गोविंद यादव, रोहित यादव, धर्मेन्द्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता और प्रतीक पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this story