वाराणसी : सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के पास शराब पीने से मना करने पर सिपाही पर हमला, तीन युवक हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट स्थित जजेज गेस्ट हाउस के बाहर सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की। सिपाही के शराब पीने से रोकने पर मनबढ़ युवकों ने सिपाही पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि उनके कुछ साथी फरार हो गए। सिपाही की तहरीर पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सामनेघाट स्थित जजेज गेस्ट हाउस के बाहर गुरुवार को कुछ युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही पंकज जायसवाल की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने युवकों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करते हुए वहां से हटने को कहा। इसी बात को लेकर युवकों और सिपाही के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सिपाही के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही लंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही कुछ युवक भाग निकले, जबकि तीन को पकड़कर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस तीनों को थाने ले आई और उनसे पूछताछ शुरू की। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान गाजीपुर के असाव नगसर हॉल्ट निवासी आदित्य राय (26), लंका क्षेत्र के मारुति नगर कॉलोनी निवासी वाचस्पति नंदन (29) और सामनेघाट के केदारेश्वर नगर कॉलोनी निवासी दिव्यानंद द्विवेदी के रूप में हुई है।

लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सिपाही पंकज जायसवाल की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार युवकों की तलाश और घटना की अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

BK Pathak
BK Pathak

22043 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story