वाराणसी पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम, बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक शनिवार को काशी पहुंचे। उनके आगमन पर वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट परिसर में सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। जैसे ही उपमुख्यमंत्रियों का दल विमान से उतरा, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, जयघोष और पार्टी के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, विधायक हंसराज विश्वकर्मा और पूनम मौर्या, मेयर अशोक तिवारी, एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप अग्रहरि, सुरेश सिंह, आर.पी. कुशवाहा, सुरेंद्र पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त विभिन्न मंडलों एवं मोर्चों के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे। प्रोटोकॉल व्यवस्था की जिम्मेदारी भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी शैलेश पांडेय ने संभाली। पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती दिखी, जिससे कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

Share this story