वाराणसी : टीएनएस एकेडमी की अन्नू सोनकर ने बढ़ाया मान, अंडर-14 स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। टीएनएस क्रिकेट एकेडमी की उभरती महिला क्रिकेट खिलाड़ी अन्नू सोनकर ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन अंडर-14 माध्यमिक बोर्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के स्टेट लेवल के लिए हुआ है। अन्नू के चयन की खबर मिलते ही उनके गांव नवादा बरही में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी इस सफलता से परिवार के सदस्यों के साथ गांव के लोगों, एकेडमी के खिलाड़ियों और कोचों में उत्साह है।

अन्नू सोनकर दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं। उनकी गेंदबाजी में स्विंग और गति को उनकी प्रमुख विशेषता माना जाता है। उनके कोच विवेक ने बताया कि अन्नू एक प्रतिभाशाली फास्ट बॉलर हैं। उनकी गेंदों में शानदार स्विंग देखने को मिलती है। नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोच ने उम्मीद जताई कि अन्नू राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करेंगी। उनकी इस उपलब्धि को एकेडमी के लिए भी गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। टीएनएस क्रिकेट एकेडमी के मैनेजर दिलीप सर ने अन्नू सोनकर को चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि अन्नू आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगी।

अन्नू की सफलता से क्षेत्र की अन्य बालिकाओं को भी खेल के प्रति प्रेरित होने का अवसर मिलेगा। एकेडमी प्रबंधन को विश्वास है कि निरंतर मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण के बल पर अन्नू भविष्य में क्रिकेट के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगी और अपने परिवार, गांव तथा वाराणसी का नाम रोशन करेंगी।

BK Pathak
BK Pathak

21191 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story