वाराणसी : गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट, अफसरों ने किया निरीक्षण

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा के जलस्तर में चार दिनों तक वृद्धि का क्रम जारी रहा। पिछले 24 घंटे से जलस्तर स्थिर है। गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के बाद प्रशासन अमला अलर्ट हो गया है। मंडलायुक्त एस राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा समेत आला अधिकारियों ने बजड़े पर बैठकर गंगा की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा और बचाव के इंतजामों की भी जानकारी ली। अफसरों विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। 

vns

अधिकारी अस्सी घाट पहुंचे। वहां से बजड़े पर सवार होकर दशाश्वमेघ घाट तक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बढ़ते जलस्तर के प्रभावों और घाटों की स्थिति का आकलन किया। प्रशासनिक अमले ने लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

vns

पिछले चार दिनों तक गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहा। लगभग 15 फीट तक पानी बढ़ा। इससे कई घाटों का आपसी संपर्क टूट गया। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है।

Share this story