वाराणसी : एडीसीपी ने क्षेत्र में भ्रमण कर देखी यातायात और सुरक्षा व्यवस्था, दुकानदारों से की बात, कैमरे लगवाने को किया प्रेरित 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गोमती ज़ोन के अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र ने गुरुवार को थाना बड़ागांव क्षेत्र के कस्बा हरहुआ में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

गश्त के दौरान एडीसीपी ने स्थानीय दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों से बातचीत कर उन्हें अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान होता है।

123

उन्होंने फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण न करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए उन्होंने हाईवे किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ प्रभावी चालान कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

अपर पुलिस उपायुक्त ने होटल और ढाबों की नियमित जांच करने तथा वहां होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बड़ागांव सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this story