वाराणसी : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के तरयां गांव के सामने गुरुवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
नरपतपुर निवासी अजय कुमार (30) पुत्र राम लखन गुरुवार दोपहर तरयां गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अजय दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करता था। युवक की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है।

