वाराणसी : पशु आरोग्य मेले में 2880 पशुओं का पंजीकरण, 1844 का हुआ निःशुल्क उपचार

WhatsApp Channel Join Now

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया मंडलीय पशु मेले का शुभारंभ, उत्कृष्ट पशुपालकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

वाराणसी। पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेती के साथ पशुपालन अपनाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। यह बातें श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को चिरईगांव विकासखंड के चांदपुर ग्राम पंचायत में आयोजित मंडलीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले के शुभारंभ के दौरान कहीं।

मंत्री ने कहा कि सरकार पशुपालकों को जोखिम से सुरक्षित रखने के लिए पशुधन बीमा, देशी गायों के संरक्षण और गोपालन से जुड़ी योजनाएं संचालित कर रही है। पशुपालन को प्रोत्साहन देकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने पशुपालकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

123

मेले में कुल 2880 छोटे-बड़े पशुओं का पंजीकरण किया गया। इनमें 1844 पशुओं का उपचार कर पशुपालकों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पशु चिकित्सकों की टीम ने बांझपन, टनका ऑपरेशन, कृमि संक्रमण, गर्भ परीक्षण, कृत्रिम गर्भाधान और डी-वॉर्मिंग सहित विभिन्न समस्याओं से ग्रसित पशुओं का उपचार किया। पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ पशुपालकों को उनके रखरखाव और देखभाल की जानकारी भी दी गई।

उत्कृष्ट पशुपालकों को किया सम्मानित
पशु चिकित्साधिकारी चिरईगांव डॉ. आरए चौधरी ने बताया कि मेले में उत्कृष्ट पशुपालन करने वाले किसानों को मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें घोड़ा पालन के लिए रविकांत यादव, मुर्रा नस्ल की भैंस के लिए बनारसी यादव, गंगातीरी गाय पालन के लिए बद्रीनारायण यादव और भेड़ पालन के लिए रामलखन पाल शामिल रहे।

123

मंडल के पशु चिकित्सा अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर निदेशक पशुपालन वाराणसी मंडल डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वाराणसी डॉ. आलोक कुमार सिंह, चंदौली के डॉ. योगेश कुशवाहा, गाजीपुर के डॉ. आरके शाही, जौनपुर के डॉ. लाल रत्नाम सिंह, सर्जन डॉ. अल्तमस रजी, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. आलोक कुमार और भेड़ प्रजनन अधिकारी डॉ. पूर्णेंदु प्रताप सिंह सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी और पैरावेट मौजूद रहे। मेले का समापन क्षेत्र पंचायत प्रशासक चिरईगांव अभिषेक सिंह ने किया।

BK Pathak
BK Pathak

21930 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story