चिरईगांव में उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की इकाई गठित, रेखा श्रीवास्तव बनीं अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की चिरईगांव ब्लॉक इकाई का बुधवार को औपचारिक गठन किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल मौर्य ने की, जिसमें बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक इकाई के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। रेखा श्रीवास्तव को ब्लॉक अध्यक्ष, नन्दनी यादव को महामंत्री, सुनीता शुक्ला को उपाध्यक्ष और बीना मौर्या को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन मंत्री के रूप में रीता देवी और मंजू देवी को जिम्मेदारी दी गई, जबकि विनीता श्रीवास्तव और प्रमिला को संयुक्त मंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पम्मी सिंह और ममता को शामिल किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन गीता सिंह ने किया। नवगठित इकाई से उम्मीद की जा रही है कि वह क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने और उनके कल्याण हेतु प्रभावी कदम उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Share this story