आईआईटी पालक्काड में यूपी के युवाओं ने देखी तकनीक और केरल की संस्कृति की झलक, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत युवा संगम यात्रा का पांचवां दिन रहा खास

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत आयोजित ‘युवा संगम’ यात्रा पर केरल पहुंचे उत्तर प्रदेश के युवा प्रतिनिधियों ने सोमवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पालक्काड का शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक भ्रमण किया। यात्रा के पांचवें दिन युवाओं ने आधुनिक तकनीकी अनुसंधान, वैज्ञानिक नवाचार और केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना। इस दौरान संस्थान के निदेशक और वरिष्ठ प्राध्यापकों से संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।

दिन की शुरुआत आईआईटी परिसर में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ साइकिल यात्रा से हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। यहां प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने युवाओं को नवीनतम वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी परियोजनाओं और प्रयोगशालाओं में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। युवाओं ने तकनीकी शिक्षा और नवाचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा।

शैक्षणिक भ्रमण के बाद प्रतिभागियों ने पारंपरिक केरलीय भोज का आनंद लिया। इस दौरान उन्हें केरल के विभिन्न स्थानीय व्यंजनों, खान-पान की परंपराओं और आतिथ्य सत्कार से परिचित कराया गया।

123

भाषा और क्षेत्र अलग, लेकिन हम सब एक भारतीय
संस्थान में आयोजित विशेष समारोह में आईआईटी पालक्काड के निदेशक प्रो. ए. शेषाद्रि शेखर, उपनिदेशक डॉ. सुरेश और अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकों ने युवा प्रतिनिधियों का स्वागत किया। निदेशक प्रो. शेखर ने कहा कि भले ही हम अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों से आते हैं, लेकिन हमारी पहचान भारतीय है। प्रधानमंत्री की पहल ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का मूल उद्देश्य एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को समझना तथा आपसी जुड़ाव मजबूत करना है। उन्होंने युवाओं से यात्रा के अनुभवों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और विचारों का आदान-प्रदान करने का आह्वान किया।

युवा दल का नेतृत्व कर रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के डॉ. बाला लखेन्द्र ने कहा कि इस योजना के माध्यम से अनेक युवाओं को पहली बार देश के दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा करने और भारत की वास्तविक विविधता को समझने का अवसर मिला है। उन्होंने आदिशंकराचार्य की जन्मस्थली के शांत वातावरण और आईआईटी पालक्काड परिसर की स्वच्छता एवं सुंदरता की सराहना की।

मुख्य अतिथि एफसीआई पालक्काड के निदेशक डॉ. धीरेंद्र बहादुर सिंह ने युवाओं से सांस्कृतिक विरासत को समझने, आत्मसात करने और उसके संरक्षण में योगदान देने की अपील की। आईआईटी पालक्काड के नोडल अधिकारी प्रो. विनीत नारायण ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

BK Pathak
BK Pathak

21670 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story