यूपी कॉलेज की सेमेस्टर परीक्षाएं 27 अप्रैल से, टाइम टेबल जारी
Apr 7, 2026, 08:57 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। यूपी कॉलेज ने सत्र 2025-26 (जनवरी-जून) की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र सिंह के अनुसार यूजी और पीजी दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 27 अप्रैल से शुरू होकर 28 मई तक संचालित होंगी।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों से समय सारिणी के अनुसार तैयारी करने और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है।

