मोहन सराय चौराहे के पास उद्योग व्यापार मंडल ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
वाराणसी। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोहन सराय चौराहे के पास मंगलवार को अपने आवास पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
पुलिस और व्यापार मंडल ने मिलकर किया वितरण
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मोहन सराय चौकी इंचार्ज अमीर बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के साथ मिलकर क्षेत्र से आए जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए। कंबल पाकर गरीब और असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती दिखाई दी।

“गरीबों का आशीर्वाद भगवान के आशीर्वाद के समान”
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों का आशीर्वाद भगवान के आशीर्वाद के बराबर होता है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो।
बड़ी संख्या में व्यापारी व गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, उपाध्यक्ष मोहन यादव, दरोगा कोमल कुमार सहित शिव कुमार गुप्ता, कृष्ण बाबू, दीपक कुमार, अनिल गुप्ता, निखिल गुप्ता, संदीप गुप्ता, सागर गुप्ता, अमन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से व्यापार मंडल ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की।

