काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान दो महिलाओं की चेन चोरी, मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में दर्शन के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना स्पर्श दर्शन के दौरान हुई, जिससे मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

तेलंगाना निवासी गोंती जयसिम्हा अपनी पत्नी डी. मैत्रेयी और बच्चों के साथ शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच दर्शन करने पहुंचे थे। स्पर्श दर्शन के बाद जैसे ही उनकी पत्नी गर्भगृह से बाहर निकलीं, उन्होंने पाया कि उनका मंगलसूत्र और सोने की चेन गायब है।

इसी दौरान कर्नाटक की रहने वाली बी. लता की भी सोने की चेन चोरी हो गई। उनके पति बालानगर बोधमेश्वर ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है।

चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध लोगों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा को और सख्त करने पर भी विचार किया जा रहा है।

Share this story