महिला के साथ गाली-गलौज व धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस ने की कार्रवाई
वाराणसी। चेतगंज थाना पुलिस ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनज़र आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।
14 मार्च को एक महिला द्वारा थाना चेतगंज में शिकायत दी गई थी कि कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर थाना चेतगंज में मुकदमा संख्या 58/2026 धारा 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जानकारी होने के बाद आरोपित दोबारा शिकायतकर्ता के घर पहुंच गए और वहां बकझक करते हुए विवाद करने लगे। पुलिस के अनुसार आरोपी मारपीट करने पर आमादा थे, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई थी। ऐसी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में विकास चौहान उर्फ विक्की निवासी एस-12/44-सी-3 पियरिया पोखरी और मोहित सिंह चौहान निवासी एस-12/49 पियरिया पोखरी तेलियाबाग शामिल हैं। दोनों को पियरिया पोखरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी की है। फिलहाल मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अली अतहर (चौकी प्रभारी तेलियाबाग) तथा उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया सहित चेतगंज थाना पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।

