देव दीपावली पर गंगा घाटों पर सुरक्षा का त्रिस्तरीय पहरा, 3000 से अधिक जवानों ने संभाला मोर्चा

WhatsApp Channel Join Now

25 आईपीएस और 50 पीपीएस अधिकारी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, अस्सी से रीवा घाट तक लगातार गश्त, गंगा में 100 जल पुलिसकर्मी और एनडीआरएफ की नौ टीमें तैनात

वाराणसी। देव दीपावली के भव्य दीपोत्सव के दौरान काशी के 84 घाटों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार किया है। घाटों से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों और गंगा के जल क्षेत्र तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान 25 आईपीएस और 50 पीपीएस अधिकारियों को सौंपी गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

123

देव दीपावली के मद्देनजर दक्षिणी काशी के अस्सी घाट से लेकर तुलसी घाट, गंगा महल घाट और रीवा घाट तक पुलिस की लगातार गश्त हो रही है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार स्वयं पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। पैदल गश्त के साथ घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ के दबाव और नावों के संचालन पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

123

गंगा में 100 जल पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ की नौ टीमें मुस्तैद
दीपोत्सव के दौरान गंगा में नावों पर सवार होकर दीपोत्सव देखने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस के 100 जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की नौ टीमें भी बचाव और राहत कार्यों के लिए मुस्तैद रहेंगी। गंगा में अस्थायी तैरता पुलिस थाना भी बनाया गया है, जिससे जल क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। नाविकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

123

ड्रोन, एंटी ड्रोन और 25 निगरानी मीनारों से नजर
सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से भी मजबूत किया गया है। पूरे आयोजन क्षेत्र में ड्रोन, एंटी-ड्रोन प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा 25 निगरानी मीनारों से पुलिसकर्मी भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। संवेदनशील स्थानों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) और त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) की तैनाती की गई है।

123

BK Pathak
BK Pathak

21983 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story