सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, दर्शन मात्र से पूरी होती है सारी मनोकामना

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भदैनी क्षेत्र में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार सावन माह में लगी रही। पूरे सावन माह में यहां पर भक्तों का आने जाने का क्रम लगा रहता है। मंदिर में भोलेनाथ का दर्शन-पूजन व जलाभिषेक का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

cv

वहीं दर्शन पूजन करने आई महिला श्रद्धालु सुनिधि शुक्ला ने बताया कि सामने घाट नगवा के रहने वाले हैं और हम बचपन से इस मंदिर में दर्शन पूजन करने आ रहे हैं। हमारा जन्म स्थान भदैनी क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि पहले या बेलवरिया जंगल के नाम से प्रसिद्ध था। इसमें करपात्री जी आराधना करने पहुंचे तो यह जंगल था। बेलो और पीपल का पेड़ था, जिनके झुरमुट से यह शिवलिंग मिला यह शिवलिंग स्वयंभू है। दर्शन प्राप्त होती उन्होंने साफ सफाई कर यहां पर पूजा अर्चन शुरू किया। यहां से उन्होंने तमाम सिद्धियां प्राप्त की जो पूरा काशी जानता है। उसके बाद से ही झोपड़ी लगाकर रहने लगे। जिसके बाद लोगों के आने का क्रम प्रारंभ हुआ। दर्शन करने को सभी लोग इस मंदिर में एक बार रुद्राभिषेक जरूर कराना चाहते हैं।

vb

वहीं महिला ने बताया कि इस मंदिर में सावन का अपना विशेष महत्व है। देवता और दानव का जब युद्ध हुआ था तो भगवान के हाथ में विष आया था। भगवान भोलेनाथ ने विष को ग्रहण किया था, तभी से भक्तों द्वारा जहां भी शिवलिंग स्थापित होता है। वहां पर जल दुग्ध से अभिषेक किया जाता है।

vb

मंदिर के पुजारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि भोर में आरती के बाद दर्शन के लिए पट खोल दिया गया। अब तक हज़ारों श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके हैं। अभी भी लोगों के आने का क्रम जारी है। वहीं दूसरी ओर भदैनी स्थित बनखंडी महादेव में भक्तों ने देवाधिदेव महादेव का दर्शन-पूजन होता हैं। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग का अपने आप में विशेष महत्व है। इसलिए दर्शन के लिए भक्त उमड़ते हैं। नाथों के नाथ बाबा भोलेनाथ लोगों को मनोवांछित फल देते हैं। काशी में ऐसी मान्यता है कि किसी भी शिवालय में जाकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन पूजन करके सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

vb

vb

Share this story