गंगा के जलस्तर में वृद्धि, दशाश्वमेध घाट पर लगातार दूसरे दिन बदला आरती का स्थल 

WhatsApp Channel Join Now

 

वाराणसी। मां गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली विश्व प्रसिद्ध दैनिक गंगा आरती का स्थान लगातार दूसरे दिन भी बदला गया। जलस्तर बढ़ने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरती को घाट के निर्धारित मूल स्थान के बजाय ऊंचे स्थान पर कराया गया।

 123

आरती के दौरान मां गंगा के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बदले हुए स्थान से ही भव्य आरती के दर्शन किए और मां गंगा की आराधना की। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

 123

गंगा सेवा निधि के सदस्यों ने बताया कि जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आरती स्थल में बदलाव किया गया है। जलस्तर सामान्य होने तक परिस्थितियों के अनुसार आरती स्थल में परिवर्तन किया जा सकता है।

Share this story