हरिश्चंद्र घाट पर चिता की आग के बीच वायुसेना का रोमांच, फाइटर जेट और हेलिकॉप्टरों की गर्जना के बीच गूंजा हर-हर महादेव का उद्घोष 

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी में बुधवार को भारतीय वायुसेना के एयर शो के दौरान ऐसा दृश्य सामने आया, जिसमें गम और उत्साह एक साथ नजर आए। हरिश्चंद्र घाट पर एक ओर चिताएं जल रही थीं, तो दूसरी ओर गंगा के ऊपर आसमान में विमान तिरंगे की छटा बिखेरते हुए हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। अंतिम संस्कार में शामिल लोग अपनों को विदाई दे रहे थे, जबकि आसपास मौजूद दर्शक विमानों का प्रदर्शन देखकर रोमांचित हो रहे थे। इस अनूठे दृश्य ने काशी की जीवन और मृत्यु से जुड़ी परंपरा को एक बार फिर सामने ला दिया।

123

एक घाट पर गम और रोमांच का संगम
नमो घाट पर आयोजित एयर शो का नजारा देखने के लिए रविदास घाट से लेकर नमो घाट तक लाखों दर्शक जुटे। अस्सी और तुलसी घाट समेत गंगा किनारे के अन्य स्थानों पर भी लोगों की भीड़ रही। विमानों की गर्जना और आसमान में उनकी कलाबाजियों के बीच कई घाटों पर हर-हर महादेव का उद्घोष गूंजता रहा। हरिश्चंद्र घाट पर मौजूद लोग भी अंतिम संस्कार की गंभीरता के बीच आसमान में हो रहे प्रदर्शन को देखते नजर आए। स्थानीय निवासी संतोष यादव ने कहा कि काशी में गम और खुशियां एक साथ दिखाई देती हैं। यही इसकी विशिष्ट पहचान है।

123

शार्दुल ठाकुर ने भी देखा एयर शो
क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर भी एयर शो देखने हरिश्चंद्र घाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रदर्शन उन्होंने पहले टेलीविजन पर देखा था, लेकिन काशी में प्रत्यक्ष रूप से विमानों के करतब देखना उनके लिए खास अनुभव रहा। उन्होंने 24 अक्टूबर को होने वाले अगले प्रदर्शन में परिवार के साथ आने की इच्छा भी जताई। एयर शो के दौरान आसमान में देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन और हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार का दृश्य काशी की आस्था, परंपरा और जीवन-दर्शन की एक अलग तस्वीर पेश करता नजर आया।

123

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21327 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story