नगर आयुक्त ने नगर में भ्रमण कर जलनिकासी व्यवस्था का जाना हाल, जंगमवाड़ी में सीवर जाम और जलभराव पर हुए नाराज, दिए सख्त निर्देश 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जंगमवाड़ी वार्ड के कई इलाकों में सीवर जाम की समस्या को लेकर नगर निगम सख्त हुआ है। गलियों में गंदा पानी जमा होने और पंप लगाकर निकासी कराए जाने के बावजूद समस्या बनी रहने पर गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कालिया गली, हनुमान गली, पातालेश्वर गली और खालिसपुरा समेत कई प्रभावित गलियों में पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी।

123

निरीक्षण के दौरान गलियों में सीवर का पानी जमा मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों को सीवर जाम की समस्या का तत्काल निस्तारण कराने के साथ ही इसका स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था के साथ सीवर लाइन में आ रही समस्या का मूल कारण दूर किया जाए, ताकि बार-बार जलभराव की स्थिति न बने।

123

नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। जलभराव के कारण मच्छरों के प्रकोप की आशंका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में एंटी-लार्वा का छिड़काव कराने को कहा गया। साथ ही सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद विजय द्विवेदी, जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नगर निगम अधिकारियों ने समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

Share this story