बीएचयू में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, रन फॉर केटीएस में दौड़े छात्र-छात्राएं

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी और तमिलनाडु की साझा सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक संबंधों और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शुक्रवार को ‘रन फॉर केटीएस’ का आयोजन किया गया। काशी तमिल संगमम 5.0 के उपलक्ष्य में आयोजित इस दौड़ में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मालवीय भवन से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।

दौड़ में शामिल विद्यार्थियों ने ‘तिरुक्कुरल का अध्ययन करें’ का संदेश देते हुए मालवीय भवन से अपनी यात्रा शुरू की। प्रतिभागी लंका स्थित सिंह द्वार से होते हुए रविदास द्वार तक पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से युवाओं को काशी और तमिलनाडु की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने के साथ ही दोनों क्षेत्रों के बीच सदियों पुराने संबंधों को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

काशी तमिल संगमम का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस सांस्कृतिक महोत्सव के माध्यम से काशी और तमिलनाडु की भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के साझा सूत्रों को सामने लाया जाएगा। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बीएचयू की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में काशी तमिल संगमम 5.0 के नोडल अधिकारी प्रो. अंचल श्रीवास्तव, समन्वयक डॉ. उमेश सिंह और छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को आयोजन की विषयवस्तु पर आधारित विशेष टी-शर्ट और टोपी भी भेंट की। ‘रन फॉर केटीएस’ के जरिए विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकात्मता के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया गया। आयोजन ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी मजबूती प्रदान की।

BK Pathak
BK Pathak

22062 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story