पीएम की अपील का असर, साइकिल से नगर निगम कार्यालय गए पार्षद, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल के कम इस्तेमाल तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए गए संदेश का असर अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई देने लगा है। शनिवार को सुसुवाही वार्ड के पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू साइकिल चलाकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

123

पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ने बताया कि वह प्रधानमंत्री के ईंधन बचत और स्वच्छ पर्यावरण के संदेश से प्रेरित होकर साइकिल से नगर निगम कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने का प्रयास है। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल पर अत्यधिक निर्भरता को कम करने के लिए लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि लोग छोटी-छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करें तो इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण को भी काफी लाभ मिलेगा। साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाने से न सिर्फ स्वस्थ रहेंगे, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा।

Share this story