शहर के प्रमुख चौराहों पर लगेगी वाहनों की किराया सूची, नहीं चलेगी वाहन चालकों की मनमानी
वाराणसी। शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की किराया सूची लगाई जाएगी। वहीं वाहनों के अंदर भी इसे लगाया जाएगा। ऐसे में अब वाहन चालक राहगीरों से मनमाना किराये की वसूली नहीं कर पाएंगे। अपर जिलाधिकारी (नगर) ने सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग में यह निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आटो चालक, वाहन चालक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर प्रमुख चौराहों और आटो, ई-रिक्शा के अंदर किराया सूची लगाई जाएगी। खासतौर से प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थलों की किराया सूची चस्पा की जाएगी। इसके अलावा 6 से 10 जनवरी तक सभी विभागों की ओर से जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा। होर्डिंग और पोस्टर-बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बंद होंगे अवैध कट
एडीएम ने राजमार्गों पर अवैध कट को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। दरअसल, अवैध कट के चलते अक्सर भीषण हादसे होते हैं। ऐसे में प्रशासन ने इन्हें बंद कराने का निर्णय लिया है। लोगों को घूमकर जाना होगा, लेकिन दुर्घटनाओं में कमी आएगी।