बिरजू महाराज की कथक परंपरा को समर्पित होगा 31वां कथक महोत्सव, अस्सी घाट पर सजेगी सुर-लय और नृत्य की महफिल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से 31वें कथक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नटराज संगीत अकादमी की ओर से सुबहे बनारस के सहयोग से 29 नवंबर, रविवार को अस्सी घाट पर शाम चार बजे से महोत्सव का आयोजन होगा। इस वर्ष का महोत्सव पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की कथक परंपरा को समर्पित किया गया है। आयोजन में देश की प्रतिष्ठित कथक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से शास्त्रीय नृत्य की छटा बिखेरेंगी।

 

नटराज संगीत अकादमी की निदेशिका और पंडित बिरजू महाराज की वरिष्ठ शिष्या संगीता सिन्हा के नेतृत्व में पिछले तीन दशकों से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कथक नृत्य की शास्त्रीय गरिमा को बनाए रखने के साथ ही गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत करना और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

 123

इस बार महोत्सव में मुंबई की कथक कलाकार निधि प्रभु पहली बार बनारस में अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं दिल्ली की प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना गौरी दिवाकर भी अपनी कला और भावपूर्ण नृत्य से दर्शकों को आकर्षित करेंगी। इनके अलावा नटराज संगीत अकादमी की वाराणसी और मुंबई शाखाओं की छात्राएं भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

नृत्य प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव में शास्त्रीय संगीत की भी विशेष छटा देखने को मिलेगी। तबला, बांसुरी, गायन और हारमोनियम के माध्यम से कलाकार कथक की भाव-भंगिमाओं, लय और ताल को सजीव संगत प्रदान करेंगे। गंगा तट पर आयोजित होने वाला यह महोत्सव काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को शास्त्रीय कला के साथ जोड़ने का माध्यम बनेगा। साथ ही पंडित बिरजू महाराज की विरासत, गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध धरोहर को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करेगा।

BK Pathak
BK Pathak

22028 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story