टीबी हारेगा, भारत जीतेगा: बनारस रेल इंजन कारखाना में 'टीबी मुक्त भारत' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

vns
WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने 100 दिवसीय ‘टीबी मुक्त भारत जन भागीदारी अभियान’ के अंतर्गत एक प्रभावशाली टीबी रोकथाम एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। साउथ ईस्टर्न रेलवे सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड टीम के सहयोग से लोको असेंबली शॉप में आयोजित इस कार्यक्रम में टीबी के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही, कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षा के महत्व को उजागर किया गया। इस अभियान में बरेका सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड के सदस्यगण और कई बरेका कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

vns

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अपने संबोधन में टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन सही जानकारी, समय पर इलाज और जागरूकता फैलाकर इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। भारत सरकार और रेलवे प्रशासन ‘टीबी मुक्त भारत’ के लक्ष्य को साकार करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।"

इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड की ओर से नंदू जाना ने टीबी और सीपीआर का मॉक ड्रिल प्रदर्शन किया। इसके अलावा, मंडल कमांडर पी. मंडल, एंबुलेंस अधिकारी बलाई राय चौधरी और वरिष्ठ प्राथमिकी उपचारक चेतन कुमार ने भी स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

vns

इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील,प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक संजय कुमार मिश्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य विद्युत इंजीनियर एम.के. सिंह और उप महाप्रबंधक अनुज कटियार शामिल रहे।

इसके अलावा, बरेका सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड के मंडल कमांडर पीयूष मिंज, एंबुलेंस अधिकारी एवं सदस्य, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्रीकांत यादव एवं सदस्यगण संजय कुमार, अमित कुमार, अमित कुमार यादव, मनीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण भी इस अभियान का हिस्सा बने।

vns

कार्यक्रम का सुरुचिपूर्ण संचालन मरीना मैरियन ने किया, जबकि जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Share this story

News Hub