होली पर वाराणसी में Gen-Z के लिए आध्यात्मिक उत्सव का होगा आयोजन, ISKCON करेगा फूलों की होली के साथ भजन क्लबिंग

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भारतीय परंपराओं की पवित्रता और आध्यात्मिक स्वरूप को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से ISKCON Youth Forum Varanasi द्वारा “फूलों की होली × भजन Clubbing” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम युवाओं को होली के वास्तविक आध्यात्मिक आनंद से जोड़ने का एक सकारात्मक और सुरक्षित मंच प्रदान करेगा।

नशामुक्त और रासायनिक रंगों से मुक्त उत्सव
आधुनिक समय में जहां होली का स्वरूप कई बार नशे और रासायनिक रंगों तक सीमित हो जाता है, वहीं यह आयोजन एक सात्विक और सांस्कृतिक विकल्प प्रस्तुत करता है। फूलों की होली का यह उत्सव पूरी तरह नशामुक्त और प्राकृतिक पुष्पों पर आधारित होगा, जिससे युवा सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण में उत्सव का आनंद ले सकें।

j

1100 किलो फूलों से दिव्य होली, 20 द्रव्यों से अभिषेक
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में 1100 किलोग्राम सुंदर पुष्पों से भगवान का दिव्य अभिषेक एवं होली शामिल है। साथ ही 20 पवित्र द्रव्यों से भव्य अभिषेक किया जाएगा। “Namaras” बैंड द्वारा मनमोहक कीर्तन और आध्यात्मिक संगीत कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। आयोजन में सात्विक भोजन के रूप में फ्री प्रसादम का वितरण भी किया जाएगा।

युवाओं के लिए विशेष आध्यात्मिक गतिविधियाँ
कार्यक्रम में युवाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे वे भारतीय संस्कृति और संतुलित जीवनशैली की ओर प्रेरित हो सकें। आयोजकों का कहना है कि उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

आधुनिकता और भक्ति का समन्वय
यह आयोजन प्रधानमंत्री Narendra Modi के उस दृष्टिकोण के अनुरूप बताया जा रहा है, जिसमें आधुनिकता के साथ भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय पर बल दिया गया है।

ISKCON Youth Forum का यह प्रयास दर्शाता है कि आज का युवा भी आध्यात्मिकता को आधुनिक अभिव्यक्ति के साथ अपनाकर उत्सवों को शुद्ध, आनंदमय और सार्थक रूप में मना सकता है। वाराणसी के युवाओं के लिए यह आयोजन भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक ऊर्जा से भरपूर एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होने की उम्मीद है।

Share this story