स्पाइसजेट की उड़ानें निरस्त, एयरपोर्ट पर हंगामा, यात्रियों ने जताई नाराजगी

WhatsApp Channel Join Now

मुंबई और पुणे जाने वाले यात्रियों को हुई परेशानी, बिना पूर्व सूचना उड़ान रद होने से भड़के यात्री

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को स्पाइसजेट की उड़ानों के लगातार निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई और पुणे समेत अन्य शहरों की यात्रा करने पहुंचे यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने पर उड़ान निरस्त होने की जानकारी मिली। अचानक विमान सेवा रद होने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। यात्रियों ने परिजनों को फोन कर स्थिति की जानकारी दी और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जताई।

शुक्रवार को मुंबई और पुणे समेत विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्री निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इनमें कई यात्री ऐसे भी थे, जिन्हें आगे की यात्रा के लिए दूसरे शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें उड़ान निरस्त होने की जानकारी मिली। इससे यात्रियों का पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो गया। कई यात्रियों को मजबूरी में वापस लौटना पड़ा।

दूसरे विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त किराया और टिकट की व्यवस्था के लिए भागदौड़ करनी पड़ी। यात्रियों का कहना था कि उन्होंने पहले से टिकट बुक करा रखा था और यात्रा की पूरी तैयारी कर ली थी। इसके बावजूद उड़ान निरस्त होने की सूचना समय पर नहीं दी गई। अगर पहले जानकारी मिल जाती तो वे दूसरी व्यवस्था कर सकते थे।

यात्रियों ने टिकट की रकम वापस मिलने में भी दिक्कत होने की शिकायत की। कई यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि निरस्त उड़ान के बाद उन्हें रिफंड कैसे मिलेगा और आगे की यात्रा का क्या विकल्प होगा। एयरलाइंस के अधिकारियों के अनुसार सात तारीख से ही विमानों के संचालन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए आगामी आदेश तक परिचालन संबंधी कारणों से उड़ानें रोकी गई हैं।

BK Pathak
BK Pathak

21895 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story