अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बच्चों के बीच बांटा गया केक, सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी के वार्ड नंबर 88 बलुआबीर क्षेत्र में बच्चों के बीच केक वितरित कर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

बच्चों के साथ साझा की जन्मदिन की खुशियां
कार्यक्रम में केक काटने के बाद बच्चों को वितरित किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटना ही जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका है। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर भी उत्साह और खुशी देखने को मिली।

कई सपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पार्षद शाजिया मुमताज खान, पार्षद प्रतिनिधि अहमद अंसारी (मामा), पूर्व सचिव राजा खान, इफ्तिखार तारिक, बद्रे आलम, सोनू तथा समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यकारिणी सदस्य वली मोहम्मद सोशलिस्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

ं

ं

ं

ं

Share this story