चाइनीज मंझे के खिलाफ सपा एमएलसी ने शास्त्री प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन, कहा- कारोबारियों को मिले सख्त सजा

vns
WhatsApp Channel Join Now
संवाददाता- राकेश सिंह

वाराणसी। विभिन्न दुर्घटनाओं का कारण बन चुके चाइनीज मंझे के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामनगर में शास्त्री प्रतिमा के समक्ष अपना विरोध जताया। रामनगर शास्त्री चौक पर स्नातक एम एल सी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा चाइनीज मंझे को मानवता का कातिल बताया गया। 

vns

वक्ताओं ने कहा हवा में उड़ती इन डोरों के जरिए अमूल्य मानव जीवन कब खतरे में पड़ जाय कोई नही कह सकता। इनके खतरे से आम नागरिकों को आगाह किया जाना चाहिए। इनकी बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए। इनकी बिक्री करने वाले व्यापारियों को ऐसी सख्त सजा दी जाय जो समाज के लिए उदाहरण बन सके।  

विरोध प्रदर्शन में एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जितेंद्र यादव मलिक जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, विनोद यादव, लव कुश सहानी, मान सिंह चौहान, दिलदार खान, इंजमामुल खान, शेखर दास, जुनैद खान, आनंद चौहान, अंश राज चौहान, डॉ शौकत अली, मोहम्मद असलम, अनिल यादव, अजय सोनकर, हमजा खान, मोहित साहनी आदि शामिल थे।
 

Share this story