कचहरी के पास महिला मुंशी का मोबाईल छीनकर भागा उचक्का

mmmm

वाराणसी। कचहरी के पास वरूणा पुल स्थित शास्त्री घाट मोड़ पर शुक्रवार की सुबह साइकिल सवार उचक्का महिला शबा फारूकी का मोबाईल छीनकर भाग निकला। आसपास के लोगों के दौड़ाने पर उचक्का अपनी साइकिल छोड़कर भाग निकला। पुलिस उचक्के की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

वरूणा पुल के पास की रहनेवाली शबा फारूकी कचहरी में मुंशी बताई गई हैं। वह सुबह 11 बजे पैदल ही कचहरी से पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान शास्त्री घाट मोड़ पर साइकिल से आए उचक्के ने शबा का मोबाईल छीन लिया। शबा के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। तभी एक युवक ने साईकिल से भाग रहे उचक्के का पीछा कर लिया। पकड़े जाने के भय से उचक्का सड़क पर अपनी साइकिल छोड़कर पैदल ही भाग निकला। शबा ने कैंट थाने में तहरीर दी है। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story