सुसुवाही वार्ड 39 में स्मार्ट पोल लाइटों का उद्घाटन, 100 पोल लगाने का लक्ष्य

WhatsApp Channel Join Now
 वाराणसी। काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के विजन को मूर्त रूप देते हुए सुसुवाही वार्ड नंबर 39 में स्मार्ट पोल लाइटों का विधिवत उद्घाटन किया गया ।कर्मनवीर त्रिमुहानी से लेकर जवाहर आदर्श इंटर कॉलेज के पास स्थित कबीर वाटिका होते हुए सुसुवाही-अवलेशपुर बॉर्डर तक लगाए गए स्मार्ट पोल का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया।

 काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के विजन को मूर्त रूप देते हुए सुसुवाही वार्ड नंबर 39 में स्मार्ट पोल लाइटों का विधिवत उद्घाटन किया गया। कर्मनवीर त्रिमुहानी से लेकर जवाहर आदर्श इंटर कॉलेज के पास स्थित कबीर वाटिका होते हुए सुसुवाही-अवलेशपुर बॉर्डर तक लगाए गए स्मार्ट पोल का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया।

33 स्मार्ट पोल का हुआ उद्घाटन

इस अवसर पर रामलाल सिंह (पूर्व प्रचारक इंटर कॉलेज) तथा भारत लाल विश्वकर्मा (पूर्व प्राचार्य, जवाहर आदर्श इंटर कॉलेज) ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ने की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुल 100 स्मार्ट पोल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 33 पोल स्थापित किए जा चुके हैं, जिनका उद्घाटन किया गया। शेष पोल भी जल्द लगाए जाएंगे।

।

बाबा विश्वनाथ के त्रिशूल से प्रेरित डिजाइन

पार्षद सुरेश पटेल ने बताया कि ये स्मार्ट पोल बाबा विश्वनाथ के त्रिशूल की आकृति से प्रेरित हैं। ये न केवल बेहतर प्रकाश व्यवस्था प्रदान करेंगे बल्कि काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी प्रदर्शित करेंगे। इससे क्षेत्र में सुरक्षा और सौंदर्यीकरण दोनों को मजबूती मिलेगी।

।

स्मार्ट सिटी की दिशा में एक और कदम

उन्होंने कहा कि वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों तक पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का भी इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।

।

क्षेत्रवासियों ने इस पहल को सुरक्षा, सुगम यातायात और आधुनिक रोशनी व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शेष स्मार्ट पोल लगने के बाद पूरे इलाके में अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

Share this story