शशांक अग्रवाल बने भारत तिब्बत समन्वय संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भारत तिब्बत समन्वय संघ(बी टी एस एस) द्वारा शशांक अग्रवाल को पूर्वी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारत तिब्बत समन्वय संघ कैलाश मानसरोवर मुक्ति के लिए विगत कई वर्षों से संघर्षरत रहने वाली देश की अग्रणी संस्था है, जोकि 25 राज्यों में कार्यरत है।

संस्था के उत्तर प्रदेश के पूर्व भाग में कुल चार प्रांत हैं। शशांक अग्रवाल के दायित्व में अब काशी प्रांत, गोरक्ष प्रांत, कानपुर बुंदेलखंड प्रांत और अवध प्रांत मिला कर उत्तर प्रदेश के कुल 50 से अधिक जिले हैं। काशी के निवासी शशांक अग्रवाल के नवीन दायित्व को लेकर स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय सह प्रचार प्रमुख हिमांशु राज ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर, अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर के शशांक अग्रवाल जी का अभिनन्दन किया।

भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संरक्षक पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष(युवा) नीरज सिंह, संरक्षक सांसद राम शकल, राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी, केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री अरविन्द केसरी व राष्ट्रीय मंत्री विवेक सोनी, पूर्व पार्षद पुन्नू लाल बिन्द सहित कई गणमान्यों ने अपनी बधाई व नवीन दायित्व हेतु अपनी शुभकामनायें प्रेषित की। काशी के प्रमुख व्यवसायी व समाज सेवी शशांक अग्रवाल काशी के पूर्व मेयर श्याम मोहन अग्रवाल के भतीजे है।

Share this story