मिर्जामुराद में हाईवे किनारे विक्षिप्त का शव मिलने से सनसनी, गुड़िया गांव के सामने गुमटी के पीछे मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक गुमटी के पीछे एक विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है और वह आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था। हालांकि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

