घर से भटके 6 वर्षीय बालक को सारनाथ पुलिस ने 2 घंटे में परिजनों से मिलाया

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। थाना सारनाथ पुलिस ने घर से भटके 6 वर्षीय बालक को मात्र दो घंटे के भीतर खोजकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

पंचकोशी चौराहा पर मिला मासूम
प्रेस नोट के अनुसार 25 फरवरी 2026 की रात करीब 7:20 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विष्णु नामक लगभग 6 वर्षीय बालक अपने घर से भटककर पंचकोशी चौराहा पहुंच गया है। सूचना मिलते ही थाना सारनाथ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को अपने संरक्षण में लिया।

क

सोशल मीडिया और कंट्रोल रूम की मदद से खोजे परिजन
बालक के परिजनों की तलाश के लिए पुलिस ने जिला कंट्रोल रूम और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया। त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप रात करीब 9:00 बजे, यानी सूचना के मात्र दो घंटे के भीतर, बच्चे को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस टीम की हुई सराहना
बालक के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने थाना सारनाथ पुलिस टीम के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। 

इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार और कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this story