फरवरी के दूसरे सप्ताह से होंगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं, पंजीकरण व परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि घोषित
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनवरी में प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व मध्यमा प्रथम से उत्तर मध्यमा द्वितीय और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के छात्र 3 से 15 अक्टूबर तक पंजीकरण व परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। 25 रुपये विलंब शुल्क के साथ यह प्रक्रिया 16 से 21 अक्टूबर तक पूरी की जा सकेगी।
आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार और उन्हें ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा 22 से 25 अक्टूबर तक रहेगी। पांच नवंबर तक नामावली व संख्या सूचक में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 से 25 जनवरी तक होंगी।

